लहरी बाई बैगा युवती को मिनेट्स ब्रांड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया

 आदिवासी किसी से कम नहीं

डिंडोरी जिले के छोटे से गांव की लहरी बाई बैगा युवती को मिनेट्स ब्रांड का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर उन्हें जोहार बधाई।

आसिवासी बैगा समाज की लहरी बाई डिंडोरी जिले के विकासखंड बजाग़ के सिलपिड़ी गांव की रहने वाली है जिनके कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मिलेट्स ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।  उनके पास करीब 25 मिलेट्स यानि कि मोटे अनाज का संग्रहण है, जो वे अपने पुरखों से मिले तकनीक द्वारा अनाज बीजों का संग्रहण करती हैं, 

वे अपने कच्चे घर में मोटे अनाजों का बीज केंद्र चलाती हैं, और अपने आसपास के किसानों को बीज उपलब्ध कराती हैं।

लहरी बाई आज अपने कार्य के बदौलत अपने समाज अपने जिले और देश प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

उनके द्वारा विश्व स्तर पर यह मुकाम हासिल करना बेहद गर्व की बात है। 

लहरी बाई का जीवन शुरू से संघर्ष पूर्ण रहा, उन्हें बचपन से ही बीज संग्रहण करने का शौक था और लगभग पिछले 10 वर्षों से उन्होंने बीज संग्रहण कार्य को और अच्छे से की, और अपने क्षेत्र में बीज संग्रहणकर्ता के रूप में नाम बनाई, आसपास के लोगों को बीज की आवश्यकता पड़ने पर उनके यहां से दूसरे अनाज के बदले जरूरत की बीज ले जाते हैं।

लहरी बाई अपने माता पिता की सेवा करने के लिए उन्होंने शादी भी नहीं कि जो माता पिता के लिए सेवार्थ भाव प्रेरणा का स्त्रोत है, 


आज लहरी बाई बाकियों के लिए मिशाल है जो अभावों के चलते कार्य नहीं कर सकते। लहरी बाई आज यह साबित करती हुई प्रतीत होती हैं कि कोई भी काम आप अपने उन सुविधाओं के सहारे भी कर सकते हैं जो आपके पास उपलब्ध है, बस लगन और एक उत्तम सोच की जरूरत है।

लहरी बाई के कार्यों की जानकारी लगते ही वर्तमान कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा उन्हें स्टार ऑफ द मंथ से नवाजा गया। एवं कलेक्टर के पहल पर ही उन्हें 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर ससम्मान जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य तौर पर आमंत्रित कर परेड सलामी लेने का अवसर प्रदान किया गया जो बेहद चर्चा का विषय बना था।


टिप्पणियाँ