वो आदिवासी जनजातियां जिससे अंग्रेजी हुकूमत भी कभी नहीं जीत पाई। - नागालैंड [ NAGALAND ] [ TRIBAL COMMUNITY ] culture and history

  नमस्कार और जोहार दोस्तों



दोस्तों आज हम बात करेंगे नागालैंड (NAGALAND) के उन जनजातियों (TRIBAL) के बारे में जो बेहद वृहद और विस्तृत है, नागालैंड की जनजाति समूह अपने परंपरा और स्वतंत्र विचारधारा के रूप में पूरी दुनिया में अलग पहचान रखती हैं। हर साल दुनिया भर से लाखों लोग इस जनजाति को जानने समझने के लिए आते हैं।

नागालैंड की जनजाति समूह ( TRIBAL COMMUNITIES ) अपने प्राकृतिक जीवन शैली को बनाए रखने के लिए बहुत संवेदनशील है, यहां जनजाति समुदायों के संस्कृति और भाषा का इतना विशाल स्वरूप है कि मात्र कुछ गांवों के अंतराल में ही भाषा बदल जाती है।
नागालैंड की जनजाति अपने साहस और पराक्रम के लिए जानी जाती है तमाम तरह के आक्रमणकारियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा, यहां तक कि ब्रिटिश हुकूमत ( अंग्रेजी शासन ) भी इस जनजाति को कभी अपना गुलाम नहीं बना पाई, हालांकि उन्नीसवीं शताब्दी में कुछ क्षेत्रों में अंग्रेजी शासन का अधिकार रहा लेकिन जनजाति समूह पर इसका कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा।
नागालैंड प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर जगह है यहां वनों का आवरण इसे बेहद आकर्षित बनाता है, जनजाति समूह प्रकृति को अपना सर्वस्व मानती है और इसके संरक्षण के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं।


दोस्तों अब हम जानेंगे नागालैंड के जनजातियों के बारे में - यहां की मुख्य जनजाति अंगामी, अाओं, चांग, खिआमनी उंगन, कुकी, कोन्याक, लोथा,  चाखेसांग, जेलियाम, यिलासचुंग्रू, रेंगमा, सुमी, संगताम, पौचुरी, फौम है। यह विशेष जनजाति है इसके अलावा और भी छोटी संख्याओं के अलग अलग जनजाति पाई जाती हैं।

दोस्तों नागालैंड आदिवासी जनजाति समूह प्राकृतिक व सामाजिक पारंपरिक रूप से विशाल होने के साथ साथ अपने संस्कृति और तीज त्यौंहारों के लिए भी जानी जाती है, यहां की संस्कृति में पराक्रम और साहस की मुख्य भूमिका है, जनजाति समूह अपने परंपरा और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती आई है, जिसका परिणाम है कि आज भी उसका सृदृढ़ विस्तृत रूप झलकता है, तीज त्यौहार में यहां लोकगीतों का खासा प्रचलन है जिसमें पराक्रम और साहस भरा होता है, इन लोकगीतों में नवयुवकों और बच्चों को साहसी और पराक्रमी बनने की बात कही जाती है, 

दोस्तों इन जनजातियों का त्यौहार हमारे त्यौहारों से अलग है यहां प्रकृति को पूजने के साथ साथ खान पान का बेहद ख्याल रखा जाता है, दोस्तों यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि प्रथाओं को ना मानने वाले और उनके संस्कृति को भंग करने वालों के ऊपर कठोर कार्यवाही किया जाता है। सुदूर अनछुए इलाकों में यह और भी कठोर और असहनीय हो सकता है लेकिन अभी भी ऐसे जगह हैं जहां की बातें सामने नहीं आ पाई है, जिसका कारण है कि उनका खुद को दुनिया से अलग रखने का निर्णय।


बैगा जनजाति एक दृश्य ( आदिम बैगा जनजाति ) [ baiga ]


नागालैंड जनजाति ( आदिवासी ) समूहों का पहनावा -

दोस्तों नागालैंड जनजाति समूह स्वयं को प्रकृति से मेल खाते पहनावे  में रखना पसंद करते हैं, उनका मानना है कि उन्हें उनका पहनावा प्रकृति से जोड़े रखती है, और उनके साहस और पराक्रम को भी प्रदर्शित करती है, पुरुष समूह स्वयं को एक विशेष प्रकार के शाल से ढांकते हैं जिसे वो अपने पूर्वजों की निशानी समझते हैं, पुरुष इसके अलावा अन्य पारंपरिक आभूषण भी पहनना पसंद करते हैं, जिसमें सूअर के दांत और सफेद रंग के पंख भी शामिल हैं, 
महिलाएं मुख्य रूप से काले रंग की खास प्रकार की शॉल या फिर साड़ी पहनती हैं, इसके अलावा कई पारंपरिक गहनें और आभूषण पहनती हैं, एवं टैटू भी बनवाती हैं।

दोस्तों नागालैंड ऐसा जगह है जहां आप किसी भी समय में जाएंगे तो कहीं ना कहीं आदिवासी समूहों को कोई उत्सव या त्यौहार मनाते ही पाएंगे, यहां हर समय पूरे वर्ष त्यौहारों का सिलसिला चलता रहता है।  विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न समूहों में अलग अलग त्यौहारों को मानने की सुंदरता बहुत आकर्षित करती है, 
पहाड़ियों के बीच उत्सव मनाना वाकई बेहद सुखद अनुभव देने वाला होता है, यही कारण है कि नागालैंड और वहां के जनजाति समूह अपना खास पहचान बनाए रखें हुए हैं।
नागालैंड के मुख्य त्यौहारों में मोत्सू, मोंग, सेकेरनी बुशु, सुकरुन्हें, हैं जिसमें सेकेरनी बेहद खास त्यौहार है।


नागालैंड जनजातियों की भाषा - 
दोस्तों यहां विभिन्न प्रकार के भाषा और बोलियां बोली जाती हैं, मुख्यता यहां 36 भाषा बोली जाती है, दोस्तों भाषा के दृष्टि से यह इतना अजूबा है कि एक गांव से अगले गांव में जाने से ही यहां भाषा बदल जाती है, यह नागालैंड को और आकर्षक बनाती है। यहाँ की मुख्य भाषा नागा भाषा है।

दोस्तों आपने नागालैंड और वहां के जनजातियों के बारे में आज संक्षिप्त में जाना। आपको यह पोस्ट कैसा लगा कॉमेंट में जरूर बताइएगा और आप किन जनजातियों और कहां के जनजातियों के बारे में जानना चाहेंगे वो भी हमें जरूर बताइएगा।।


हमारे अन्य जनजातियाें पर लेख

आदिवासी समुदाय और उससे जुड़े अन्य रोचक बात

बैगा समुदाय के विवाह के प्रकार ( Baiga Tribes )




😊🙏

टिप्पणियाँ